योजना बनी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का नया आधार
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” लगातार बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1500 रूपये प्रतिमाह की राशि उनके खाते में अंतरित की जा रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता ने महिला शक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।
रायसेन जिले के दीवानगंज क्षेत्र निवासी लाड़ली बहना श्रीमती सुनीता बताती हैं कि इस योजना से महिलाओं को न केवल नियमित सहायता मिल रही है, बल्कि वे अपने परिवार, बच्चों और व्यक्तिगत आवश्यकताओं में भी अधिक आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले स्वयं की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें परेशानी होती थी और अक्सर दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन योजना लागू होने के बाद उन्हें आर्थिक मजबूती मिली और वे स्वयं की रोजमर्रा की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए श्रीमती सुनीता कहती हैं कि यह योजना न केवल आर्थिक लाभ देती है बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।