शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
नगर के सागर रोड पर अजंता टॉकीज के सामने विनोद एग्रो दुकान से अज्ञात चोर करीब पौने 4 लाख रुपए नगदी की चोरी कर ले गया।
शातिर चोर ने सीसीटीवी कैमरे फोड़ दिए ओर डीबीआर गायब कर दिया ताकि वारदात का पता ना चल सके लेकिन
पीछे एक सीसीटीवी कैमरे में बाहर निकलकर मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए कैद हो गया है। उसके हुलिए ओर चालढाल से पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुट गई है।
फरियादी रितेश जैन पिता अजीत जैन निवासी अजंता टॉकीज के सामने बेगमगंज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रात में दुकान बंद करके ऊपर चले गए थे क्योंकि परिवार ऊपर ही रहता है। लेकिन सुबह करीब 6 बजे वो नीचे दुकान में गुटखा लेने के लिए आए तो देखा कि काउंटर की टेबिल की दराज का इधर- उधर बिखरा पड़ा है। और दराज में रखें नगद 3 , लाख 70 हजार रुपए गायब है।उक्त राशि खुरई के एक व्यापारी को भेजना थी जो शाम को गिनकर काउंटर टेबिल की दराज में रख दिए थे।

चोरी की आशंका के मद्देनजर उन्होंने मंदिर गए अपने पुत्र रितेश जैन को सूचना देकर बुलाया और घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामला दर्जक सरगर्मी से अज्ञात चोर की तलाश शुरू की कर दी है।
थाना प्रभारी राजीव उइके एवं एफएसएल टीम रायसेन ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और एक सीसीटीवी कैमरे में बाहर निकलते हुए एक युवक को देखा जो दुकान के पीछे से मुंह पर रुमाल बांधते हुए निकलकर जा रहा है।
पुलिस ने शिनाख्त के लिए लोगों को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर जानकारी हासिल की है कि संभवता ये चोर पूर्व में वह उक्त व्यापारी के जहां काम करने वाला कोई कर्मचारी हो या फिर आसपास रहने वाला हो। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि चोरी करने वाला शातिर चोर दुकान में पीछे के शटर के गेट पर लगे हुए नट को किसी तरकीब से खोलकर आराम से शटर उठाकर अंदर घुसा और अपना काम करके पीछे से ही निकल गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज मिला है , जल्द ही पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेगी।