Let’s travel together.

कुंडलपुर में 16 अप्रैल को होगा आचार्य पदारोहण महामहोत्सव

0 106

सागर। दिगंबर मानसरोवर के राजहंस आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि के उपरांत नए आचार्य पद का पदारोहण महामहोत्सव 16 अप्रैल को सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में होगा। सर्वसम्मति से निर्यापक मुनि महाराजो के द्वारा यह तिथि निर्धारित की गई है।

दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य संघ के सभी मुनि संघो और आर्यिका संघों का विहार कुंडलपुर की ओर चल रहा है और लगभग सभी मुनि संघ और आर्यिका संघ का कुंडलपुर में प्रवेश 10 अप्रैल तक होने की संभावना है चार मुनि संघ और कुछ आर्यिका संघ कुंडलपुर बिहार करते हुए पहुंच चुके हैं जबकि भावी आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज अभी कुंडलपुर से 140 किमी दूर शहपुरा भिटौनी के पास चरगुवां में है।
निर्यापक मुनि श्री योगसागर, मुनि श्री नियमसागर, मुनि श्री सुधासागर, मुनि श्री समतासागर, मुनि श्री प्रसादसागर, मुनि श्री अभयसागर, मुनि श्री संभवसागर और मुनि श्री वीरसागर के साथ मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का बिहार निरंतर कुंडलपुर की ओर चल रहा है अगले 10 दिनों में संघ कुंडलपुर में एकत्रित होंगे दूसरी ओर कुंडलपुर में तैयारियां जोरों पर चल रही है ।
संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत आयेंगे कुंडलपुर
संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत आचार्य पदारोहण महामहोत्सव में शामिल होने 16 अप्रैल को कुंडलपुर आएंगे। 16 मार्च को नागपुर में जैन समाज कं प्रतिनिधि मंडल को कुंडलपुर पहुंचने की सहमति दी। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक वीरेश सेठ ने भावी आचार्य श्री समय सागर महाराज को विहार के दौरान चरगुवां पहुंचकर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811