Let’s travel together.

लायंस क्लब विदिशा आर्या ने लगाई एक्टिविटीज की झड़ी

0 141

 

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा आर्या प्रेसिडेंट लायन शशि सिलाकारी जो की बहुत एक्टिव एवं विनम्र हैं ।आपने एक ही दिन में कई एक्टिविटीज को टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया है। लायंस क्लब विदिशा रीजन पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि आर्या क्लब विदिशा ने सर्वप्रथम डायलिसिस सेंटर जाकर 2 पेशेंट के डायलिसिस हेतु राशि भेट की। ताकि कोई निर्धन व्यक्ति निर्धनता के कारण डायलिसिस कराने से वंचित न रह सके। फिर श्री हरि वृद्धाश्रम जाकर वहां रह रहे वृद्धजनों को फल एवम् स्वल्पाहार वितरित किया । सभी वृद्धजनों को अबीर गुलाल लगाकर उनके साथ होली का आनंद लिया एवम् सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इसी तारतम्य मे बहा रह रहे बुजुर्ग दंपति जिनका की उस दिन जन्म दिन भी था। उनके द्वारा केक कटवाकर उनका जन्म दिन मनाया गया । फिर दीक्षा निकेतन स्कूल में जाकर वहा रह रहे दिव्यांग बच्चों के साथ भी होली मनाई। बच्चों को नाश्ता करवाया तथा पेंसिल रबर,कटर, पेंसिल बॉक्स सभी बच्चों को वितरित किए गए।बच्चो ने होली के गीत सुनाए। इस अवसर पर वरिष्ठ लायन सुषमा बिरथरे, सचिव निष्ठा नेमा, सह सचिव मंजू पांडे निर्मल कुमार सहित अन्य स्टाफ के लोग भी उपस्थित थे। इन समस्त एक्टिविटीज में टीम के सहयोग के लिए क्लब अध्यक्ष लायन शशि शिलाकरी ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811