Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर  हार्वेस्टर और कार में आमने-सामने भिंडत,पांच घायल

0 173

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पुरानी दीवानगंज चौकी के सामने रविवार तड़के सुबह 6 बजे हार्वेस्टर क्रमांक एचआर 09 एच 2802 भोपाल से विदिशा की तरफ जा रहा था। उसी समय कार क्रमांक एमपी 09 एएच 2061 विदिशा की तरफ से भोपाल कि तरफ आते समय हार्वेस्टर से जोरदार भिंडत हो गई। जिससे कार उछलकर रोड के नीचे जा गिरी। जबकि हार्वेस्टर का बड़ा पहिया फुटकर टेढ़ा हो गया तो वही कार के पर परखच्चे उड़ गए।

वह तो गनीमत रही कि कार के समय रहते एयरबैग खुल गए जिससे कार में सवार निसार पटेल, दानिश पटेल,साहिल पटेल, अरबाज पटेल और साहिल पटेल निवासी देवास इंदौर सभी पांचो व्यक्तियों को कम चोट आई है। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी से सूरज वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। सूरज वर्मा द्वारा सभी घायलों को एंबुलेंस से बेरखेड़ी चौराहे पर एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पांचो की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। यह सभी इंदौर से विदिशा में हो रहे ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे वहां से जीतकर वापस इंदौर जा रहे थे तभी दुर्घटना हो गई। दुर्घटना का एक कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। क्योंकि ड्राइवर पूरी रात जाकर टूर्नामेंट में था। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को परिजन इंदौर अस्पताल ले गए हैं। जहां पर सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना से हाईवे पर जाम लगने की नौबत आ गई तभी सूरज वर्मा द्वारा जेसीबी से हार्वेस्टर को रोड से हटाकर दूर किया तब जाकर वाहन का सुचारू रूप से आना-जाना हो पाया है।


बता दे की एक हफ्ते में दीवानगंज पर यह तीसरी दुर्घटना है। रोड के दो लाइन होने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं हो रही है। कई ग्रामीण कई वर्षों से रोड को फोर लाइन करने की मांग करते आ रहे हैं। इसके बावजूद भी भोपाल विदिशा हाईवे को फोर लाइन में नहीं बदला जा रहा है जिसका खामियाजा रोज राहगीर भुगत रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811