Let’s travel together.

पुलिस ने पकड़ा ट्रक, 247 कुंटल सरसों लेकर फरार हुए थे आरोपी

0 414

अशोकनगर से नीरज शुक्ला

पुलिस ने मुरैना के पोरसा से ट्रक के क्लीनर गोविंद शिवहरे को 198 कुंटल चोरी की सरसों के साथ गिरफ्तार किया है। चालक कमल सिंह यादव फरार बताया गया है। अशोक नगर पुलिस निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विगत दिनों अशोकनगर के गल्ला व्यापारी पवन कुमार जैन के फड़ से 247 कुंटल सरसों भरकर एक ट्रक मूरेना निकला था। सरसों की डिलीवरी मुरैना की एम एल फूड प्राइवेट लिमिटेड को देना थी। ट्रक चालक अशोक यादव तथा क्लीनर गोविंद शिवारे सरसों लेकर फरार हो गए थे । जिसकी रिपोर्ट गल्ला व्यापारी द्वारा अशोक नगर थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने अमानत में खयानत के तहत प्रकरण दर्ज किया तथा जिसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर क्लीनर गोविंद शिवहरे को मुरैना के पोरसा से 90 कुंटल सरसों के साथ तथा 108 कुंटल उसके रिश्तेदार रामजीलाल के यहां रखी हुई सरसों के साथ गिरफ्तार किया है। चालक कमल सिंह यादव फरार बताया गया है। सरसों की कीमत 16 लाख 70 हजार रू बताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811