नर्मदापुरम से आशीष मालवीय
शराब बंदी तो नहीं पर शराब लोग नहीं पियें इसे लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का बयान आज सामनेआया है जिसमे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाये जाने का फैसला लिया गया है। दरसअल आज पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब बंदी को लेकर टवीट किया कि शराब बंदी को लेकर शिवराज सिंह कुछ भी कहने से बच रहे हैं जिसके बाद आज नर्मदापुरम के माखननगर में गौरब दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि शराब को लेकर प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाये जाने का फैंसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार अब प्रदेश में शराब बंदी शराब मुक्ति अभियान से की जायेगा, इसे दूसरे शब्दों में कहें तो शराब तो प्रदेश भर में बिकेगी पर लोग शराब सेवन न करें इसके लिए नशा मुक्ति अभियान चला कर लोगो को शराब से दूर किया जायेगा, इस पूरे बयान से लगा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान उमा भारती के साथ तो नहीं पर प्रदेश में शराब बंदी को दूसरे तरीके से लोगो को शराब से दूर करने का तरीका अपना रहे हैं जिससे शराब की दुकानों को कोई खतरा नहीं।