Let’s travel together.

शराब दुकान बंद कराने पहुंचे विधायक, ठेकेदार से विवाद के बाद मामला गर्माया, धरने पर बैठे विधायक

0 252

रीवा ।मध्य प्रदेश में इन दिनों शराब का विरोध बढ़ता जा रहा है और आज रीवा जिले में एक भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी जब समर्थकों के साथ एक शराब की दुकान को बंद कराने पहुंचे तो ठेकेदार अड़ गया। कुर्सी पर बैठकर एमएलए ने धरना शुरू कर दिया तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और कुर्सियां फेंकना शुरू हो गईं। एमएलए किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले मगर एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। विधायक ने चेतावनी दी है कि आबकारी अधिकारी को हटाया जाए नहीं तो उनका धरना खत्म नहीं होगा।


मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल में दो शराब की दुकानों के खिलाफ आंदोलन से शुरुआत की थी और जनप्रतिनिधियों को भी इसके लिए आगे आने को कहा था। भारती ने एक शराब की दुकान पर पत्थर भी फेंका था जिससे राजनीति में उफान आ गया था। इस बार रीवा में भी भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी शराब की दुकान पर उग्र विरोध करने पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार की मौजूदगी में उसकी कुर्सी को उठाकर फेंकने को कहा और खुद ने वहां प्लास्टिक की कुर्सी पर समर्थकों के साथ बैठकर धरना शुरू कर दिया। यह मामला रीवा शहर के उर्रहट मोहल्ले की शराब दुकान बरा मोहल्ले का है जिसका क्षेत्रीय लोग विरोध कर रहे हैं।


विधायक से ठेकेदार की तू-तू मैं-मैं: भाजपा विधायक त्रिपाठी जब शराब की दुकान पर पहुंचे तो वहां शराब का लायसेंस लेने वाले ठेकेदार की कुर्सी लगी थी और उसकी कुर्सी एमएलए त्रिपाठी ने फिंकवा दी तो ठेकेदार से उनकी तू-चू मैं-मैं भी हुई। विधायक ने कहा कि देखते हैं कैसे गुंडागर्दी करोगे। यहां गुंडों की खैर नहीं, नरेंद्र मोदी की सरकार है, शिवराज की सरकार है। फिर ठेकेदार से विधायक ने कहा कि तुम बात करने मत आओ तो उसने जवाब दिया कि सरकार ने लायसेंस दिया है। सरकार से कहिये लायसेंस कैंसिल कर दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811