Let’s travel together.

स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित

0 31

 इंदौर। सर्व स्वर्णकार समाज को एकजुट करने और प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’न के मोबाइल एप का शुभारंभ होटल सयाजी, राऊ में आयोजित समारोह में किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक जयप्रकाश सोनी (बेंगलुरु) द्वारा विकसित इस एप का उद्देश्य समाज को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ना, युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, छात्रवृत्तियों का लाभउपलब्ध कराना तथा वैवाहिक परिचायिका जैसी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

मुख्य अतिथि चंचल शेखर अति. पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल, विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश सोनी, निर्विकार सोनी डीआईजी, दुर्गेश सोनी पूर्व अध्यक्ष, मप्र स्वर्णकला बोर्ड, राजेश उदावत पार्षद एवं मंजू खत्री एडिशनल एसपी थे।

स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर

समारोह में विभिन्न शासकीय एवं प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाज के अधिकारियों, जिनमें सव्यसाची सर्राफ आईपीएस, तारेश सोनी डीएसपी, गायत्री सोनी डीएसपी, डिप्टी कमिश्नर विशाल सोनी सहित कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मप्र, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात सहित

विभिन्न राज्यों से करीब 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सूत्रधार आत्माराम सोनी रहे। संचालन अनिल सोनी एवं पूजा सोनी ने किया, जबकि डॉ. अश्विन सोनी, नवीन सोनी, प्रो. रेणु सोनी, विनोद सोनी और श्वेता सोनी सहित अनेक समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811