जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
क्षेत्र से भगवान श्री जगन्नाथ पुरी धाम की पावन यात्रा पर प्रस्थान कर रहे श्रद्धालु युवाओं का पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया एवं पार्षद नीरज कटारे द्वारा पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को सुखद व सफल यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथजी की असीम कृपा से सभी श्रद्धालुओं की यह धार्मिक यात्रा अत्यंत सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय सिद्ध हो। सभी श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर सकुशल अपने घर लौटें। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक एकता की डोर को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

इस दौरान यात्रा पर रवाना हो रहे युवा श्रद्धालु कार्तिक पंड्या, प्रिंस यादव, प्रतीक यादव, समर्पित राठौर, संदीप वसुनिया, सन्नी यादव एवं राहुल डांगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने भगवान श्री जगन्नाथ से संपूर्ण क्षेत्र की समृद्धि और यात्रियों की मंगलमय यात्रा की प्रार्थना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।