Let’s travel together.

रतनपुर गिरधारी में आर वन नहर के फूटने से खेतों में भरा पानी,7 एकड़ फसल में हुआ किसान का नुकसान

0 128

शनिवार रात्रि में नहर चालू होते ही खेतों में भरा पानी
-साफ सफाई के लिए आए थे लाखों रुपए लेकिन बिना साफ सफाई के ही कर दीं नहर शुरू

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सम्राट अशोक सागर परियोजना के अधिकारियों की सफाई प्रबंधन में घोर लापरवाही के चलते शनिवार रात को रतनपुर गिरधारी में आर वन नहर शुरू होते ही फूट गई और किसान के खेत में पानी भर गया। पानी भरने के कारण किसान की 7 एकड़ गेंहू फसल में लगभग चालीस से पचास हज़ार का नुकसान हो गया। रतनपुर गिरधारी के किसान ने कुछ दिन पहले ही 7 एकड़ खेत में 1544 गेंहू की बोनी की थी। मेढ़की पंचायत के पूर्व सरपंच व पूर्व सांची जनपद सदस्य बालकृष्ण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात के समय सम्राट अशोक सागर परियोजना की आर वन नहर जो पहले से ही क्रेक थी वह फूट गई। जिसकी वजह से ग्राम रतनपुर गिरधारी के किसान ऋषभ कुमार मीणा के खेत खसरा क्रमांक 128/1 के 7 एकड़ क्षेत्र की गेंहू फसल में पानी भर जाने से भारी नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि आर वन नहर सलामतपुर, सुआखेड़ी, खामखेड़ा, मेढ़की व रतनपुर गांव से होकर गुजरती है। नहर की साफ सफाई व क्रेक सही करने को लेकर लाखों रुपए आया था। परंतु सम्राट अशोक सागर परियोजना के अधिकारियों ने नहर शुरू करने से पहले नहरों की साफ सफाई नही कराई। इसी वजह से जो पुराने क्रेक थे वह नहर शुरू होते ही फूट गए। किसान ऋषभ कुमार मीणा ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए ज़िम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811