Let’s travel together.

CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी

0 30

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पुराने कार्यालय भवन में एक भी कैमरा नहीं?

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

सरदारपुर के करोड़ों रुपए की लागत से बने नए सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से लैस परिसर के पास पुराने ऑफिस से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल की बाइक चोरी हो गई। राहुल ने बताया कि 24 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे वह एचएफ डीलक्स बाइक (एमपी-11-एमवी-8071) पुराने अस्पताल के ऑफिस के बाहर लॉक कर ड्यूटी पर गए थे। करीब साढ़े 11 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश और पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। चोरी गई बाइक पर ‘माया टेंट सरदारपुर’ लिखा है।

घटना के बाद पुराने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। नए भवन में जगह-जगह कैमरे लगे है किन्तु पुराने हॉस्पिटल परिसर जहाँ ऑफिस संचालित होता है वहा कोई कैमरा नहीं चोर आसानी से वाहन ले गए। वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल का प्रशासनिक कार्य जहां पुराने भवन के कार्यालय से संचालित हो रहा है, वहां एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। ऐसे में मरीजों और कर्मचारियों के वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों ने चोरी का जल्द खुलासा करने, पुराने कार्यालय भवन में भी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811