Let’s travel together.

बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार

0 65

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

बडे हर्ष का विषय है कि आज करोड़ों रुपए की लागत से सांदीपनि विद्यालय का नवीन भवन यह एक भवन ही नहीं बल्कि महल जैसा भवन जिसकी आधार शिला प्रदेश के लोकप्रिय तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने रखी गई थी आज वह पूरी हो गई है ।इस शिक्षा केंद्र पर विभिन्न विषयों पर शिक्षा तो मिल ही सकेगी बल्कि अच्छे संस्कार भी मिलेंगे ।

उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए आज नगर के सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्य मंत्री {स्वतंत्र प्रभार ) एवं जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने सांची शासकीय सांदीपनि भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में व्यक्त किए ।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।इस अवसर पर मंत्री पवार ने नवीन भवन का लोकार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी उपस्थित रहे ।

लोकार्पण करने के उपरांत मंत्री पवार ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक भवन ही नहीं बल्कि शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र भी है इसमे उत्कृष्ट शिक्षा विभिन्न विषयों की तो मिलेगी ही बल्कि इसमे अच्छे संस्कार भी मिलेंगे ।भविष्य में इस विद्यालय से भारत का भविष्य बाहर आयेगा तथा इनमे से ही हमारे बच्चे कुछ मंत्री बनेंगे कुछ मुख्यमंत्री बनेंगे तो कुछ आईएएस एवं आईएएस अधिकारी के रूप में भी निकलेगें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811