Let’s travel together.

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में मास्टरमाइंड शिवपुरी के मास्टर श्रेष्ठ शर्मा बने चैंपीयन ऑफ द चैंपीयन

0 269

– 19 में से 18 बच्चों ने रैंक हांसिल कर मास्टरमाईंड अबेकस शिवपुरी सेंटर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित की गई राज्य स्तरीय मास्टरमांईड अबेकस प्रतियोगिता में शिवपुरी शहर के मास्टरमाइंड अबेकस शिवपुरी के छात्र मास्टर श्रेष्ठ शर्मा पुत्र अंकित शर्मा ने चैंपीयन ऑफ द चैंपीयन का खिताब जीतकर अपने शहर का परचम लहराया है। मास्टरमाइंड अबेकस शिवपुरी के सेंटर अग्रवाल एज्यूसर्व कमलागंज शिवपुरी की संचालिका संगीता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उनके सेंटर के 19 स्टूडेंट्स ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें पूरे मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में हमारे सेंटर के बच्चों नें उत्कृषठ प्रदर्शन किया जिसमें से श्रेष्ठ शर्मा सहित 7 बच्चों ने चैंम्पीयन्स ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल प्राप्त किए गए। 7 बच्चों ने गोल्ड मेडल एवं 4 बच्चों ने सिल्वर मेडल के साथ प्रमाणपत्र प्राप्त कर अपने शहर का एवं उनके सेंटर का नाम रोशन किया। श्रेष्ठ शर्मा पुत्र अंकित शर्मा (शिवपुरी से) ने लेवल 5 में चैंपीयन ऑफ द चैंपीयन का खिताब प्राप्त किया है। गीत वर्मा पुत्री राहुल वर्मा (शिवपुरी से) ने लेवल 6 में प्रथम रनर अप का खिताब प्राप्त किया है। प्रणव राजपूत पुत्र सत्येन्द्र राजपूत (ग्वालियर से) ने लेवल 2 में प्रथम रनर अप का खिताब प्राप्त किया। आश्रय सिंह एवं प्रथू सिंह पुत्रगण अनुपम सिंह(पन्ना से) ने क्रमंश: लेवल 9 एवं 8 में द्वितीय रनर अप का खिताब प्राप्त किया। तेजस्व राठौर पुत्र दीनदयाल राठौर(शिवपुरी से) ने लेवल 2 में द्वितीय रनर अप की पोजीशन प्राप्त की। मानवी शर्मा पुत्री प्रशांत शर्मा (शिवपुरी) ने लेवल 2 में ही तृतीय रनर अप की पोजीशन प्राप्त की है। उक्त सभी बच्चों को चैपीयन्स ट्रॉफी, गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा कृष्णा अग्रवाल पुत्र रवि बंसल (पोरसा से), कृशिका अग्रवाल पुत्री प्रदीप अग्रवाल(पोरसा से), ईशिका सिंघल पुत्री विष्णु कुमार सिंघल(बैराड़ से), वेद अग्रवाल पुत्र विजय गर्ग (श्योपुर से), काव्यांक धाकड़ पुत्र संजय धाकड़ (शिवपुरी से), वेणु गोपाल दंडोतिया पुत्र श्री राहुल दंडौतिया (शिवपुरी से), धैर्य जैन पुत्र ललित जैन (शिवपुरी से) को उनके उत्कृषठ प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गये वहीं अंश सिंघल पुत्र विष्णु कुमार सिंघल (बैराड़ से), दिव्यांशी प्रजापति पुत्री संजू प्रजापति (शिवपुरी से), पलक शाक्य पुत्री महेन्द्र शाक्य (शिवपुरी से), वेदिका अग्रवाल पुत्री विजय गर्ग (श्योपुर से) ने अपने अपने लेवल में सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए। संचालिका संगीता अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार 19 में से 18 बच्चों ने रैंक हांसिल कर मास्टरमाईंड अबेकस के शिवपुरी सेंटर ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811