Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 23 जुलाई 2024

0 156

मेष  राशि – किसी नये काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा करते समय अपना ख्याल रखें, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपको व्यापार में आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है, जिसके चलते आपको अपने किसी करीबी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा।

वृषभ  राशि –  नया करने की सोच सकते हैं, जिसके चलते आप अपने सहकर्मियों से सलाह ले सकते हैं। व्यापार में आज आपको लाभ की स्थिति नजर आएगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना रहेगी। पत्नी और बच्चों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि -किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए दरवाजे खोलेगी। साथ ही आज आप व्यापार में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है। परिवार में किसी धार्मिक समारोह का आयोजन होगा, परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।

कर्क राशि-पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क से आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

सिंह राशि-शारीरिक रूप से कमज़ोर महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ में आया हुआ काम आपके हाथ से फिसल सकता है। आपके बिज़नेस पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें

कन्या राशि – वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय भावुकता में या जल्दबाजी में न लें, अन्यथा इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी को बड़ी रकम उधार देना आपके हित में नहीं रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि-  मन नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा, किसी की अच्छी बातें भी आज आपको बुरी लगेंगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। अगर आप विवादों से बचना चाहते हैं तो आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़े लेन-देन से बचें। साथ ही पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहे विवाद से भी दूर रहें, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि – किसी अजनबी पर भरोसा करने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप बिजनेस में कोई बड़ी डील करते हैं, तो कागजी कार्रवाई अच्छी तरह से जांच लें और फिर कोई फैसला लें। आज पत्नी से अपने दिल की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु राशि –मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जायेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। आज आप अपने जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसमें सभी आपका साथ देंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के लिए कुछ पैसे बचा सकते हैं।

मकर  राशि-किसी काम को पूरा करने के लिए आप बहुत मेहनत करेंगे, लेकिन आज आपको सफलता मिलना मुश्किल होगा। कारोबार में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें, बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि-नए काम के सिलसिले में बाहर यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन आपका उद्देश्य पूरा होता नजर आएगा। आज पुराने विवादों को निपटाने की कोशिश करें, जो आपकी तरक्की में बाधा बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। आप धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं। पत्नी और बच्चों के लिए आज आपको स्थान परिवर्तन करना जरूरी होगा।

मीन राशि – पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवन के लिए बड़ी रकम जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। आज व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी रहेगी, जिसके कारण कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। पत्नी से अपने ससुराल वालों के बारे में बुरा बोलना आज आपको महंगा पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811