Let’s travel together.

भारतीय किसान संघ ने उठाई किसानों की ज्वलंत समस्याएँ, गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ाने की मांग

0 224

अखिल भारतीय किसान संघ अध्यक्ष का भोपाल दौरा

भोपाल।किसानों के हितों के लिए सतत संघर्षरत भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना निर्धारित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री के. साई. रेड्डी रहे।

बैठक में प्रान्त के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।बैठक में प्रान्त के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने गेहूं उपार्जन केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं, स्लॉट बुकिंग बंद होने, तुलाई में देरी तथा किसानों को हो रही परेशानियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री के. साई. रेड्डी ने सरकार एवं प्रशासन के लापरवाहीपूर्ण रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़े, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है। विशेष रूप से गेहूं उपार्जन व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं, स्लॉट बुकिंग में तकनीकी परेशानियों तथा किसानों को हो रही कठिनाइयों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

भारतीय किसान संघ ने सर्वसम्मति से मांग की कि सरकार गेहूं खरीदी हेतु स्लॉट बुकिंग पुनः प्रारंभ करे तथा खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मई 2026 तक की जाए, जिससे तुलाई से वंचित किसानों को भी समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके।

बैठक में मूंग खरीदी के विषय को भी प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। संघ ने स्पष्ट कहा कि यदि समय पर खरीदी व्यवस्था नहीं बनी तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

इसके साथ ही खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था में आ रही तकनीकी खामियों और किसानों की परेशानी पर भी चर्चा हुई। भारतीय किसान संघ ने सरकार से मांग की कि ई-टोकन व्यवस्था को सरल एवं पारदर्शी बनाकर किसानों को तत्काल राहत प्रदान की जाए।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी, प्रान्त संगठन मंत्री श्री भरत पटेल सहित सम्पूर्ण प्रान्त कार्यकारिणी एवं प्रान्त में निवासरत प्रदेश अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष श्री सर्वज्ञ दीवान ने की तथा विषय प्रस्तावना एवं चर्चा प्रान्त महामंत्री श्री शिवनंदन रघुवंशी द्वारा रखी गई।

भारतीय किसान संघ ने पुनः स्पष्ट किया कि संगठन किसानों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है तथा किसानों की प्रत्येक समस्या को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाता रहेगा।

न्यूज सोर्स- राहुल धूत प्रान्त प्रचार प्रमुख भारतीय किसान संघ, मध्यभारत प्रान्त

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811