Let’s travel together.

एमपी के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. खेमरिया को राष्ट्रीय जिम्मेदारी, DCCI में सलाहकार सदस्य नियुक्त

0 28

फिजिकली डिसेबल्ड और व्हीलचेयर क्रिकेट पॉलिसी के लिए नियुक्ति, BCCI की सर्वोच्च संस्था से जुड़ेंगे

डॉ. अजय खेमरिया की नियुक्ति को प्रदेश के लिए गौरव, दिव्यांग क्रिकेट को मिलेगी नई दिशा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र शासन के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया को दिव्यांग क्रिकेट के क्षेत्र में बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। उन्हें डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) की फाउंडर मेंबर एसोसिएशन- फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PCCAI) और व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन (WCIA) में मानद सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया है।

उन्हें फिजिकली डिसेबल्ड और व्हीलचेयर क्रिकेट पॉलिसी एंड प्रमोशन के लिए सलाहकार बनाया गया है। DCCI भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधीन दिव्यांग क्रिकेट के लिए बनी सर्वोच्च संस्था है। इसके अंतर्गत चार प्रमुख एसोसिएशन काम करती हैं, जिनमें PCCAI और WCIA भी शामिल हैं। DCCI को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है।

डॉ. खेमरिया वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इस नई भूमिका में वे देशभर में फिजिकली डिसेबल्ड और व्हीलचेयर क्रिकेट के लिए नीति निर्माण, खिलाड़ियों के प्रमोशन और सुविधाओं के विस्तार के लिए सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति को प्रदेश के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |     एमपी के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. खेमरिया को राष्ट्रीय जिम्मेदारी, DCCI में सलाहकार सदस्य नियुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811