Let’s travel together.

मेरा क्या कसूर?, दिल्ली में खून से लतपथ मिली गर्भवती महिला, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

0 309

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली 19 वर्षीय गर्भवती युवती एक अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में कम से कम एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, युवती के शरीर पर कई चोटें हैं। उसे यहां लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी सर्जरी की जा सकती है।

एक डॉक्टर ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम महिला का इलाज कर रही है और उसकी हालत स्थिर है। गर्भ में मौजूद बच्चे की स्थिति जानने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला पूर्वी दिल्ली में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। वह एक आयुर्वेद केंद्र में काम करती थी और बुधवार रात घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसपर कथित तौर पर हमला कर दिया।

महिला के परिचित ने किया हमला?
अधिकारी ने बताया कि महिला गुरुवार सुबह चिल्ला गांव में दमकल विभाग के कार्यालय के करीब खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। घटनास्थल के करीब उसका टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसने बताया कि इलाके से कम से कम एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें संदेह है कि महिला पर उसके किसी परिचित ने हमला किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811