Let’s travel together.

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 1,378

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

24 जुलाई को आवेदक कामता प्रसाद विश्वकर्मा पिता मूलचंद विश्वकर्मा निवासी वार्ड नं. 39 धरमपुरा दमोह ने थाना दमोह देहात आकर रिपोर्ट किया कि उसकी मोतीबाग में पैतृक जमीन है जो रुपेश अग्रवाल पिता मुरारीलाल अग्रवाल नि. नया बाजार नं. 05 दमोह ने खरीद ली है जबकि मैंने वह जमीन बेची नही है। किसी संतोष अहिरवार जमीन की रजिस्ट्री करा ली है और राजेश अठ्या व प्यारेलाल विश्वकर्मा उस जमीन पर चीरा लगा रहे है। उक्त रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में अपराध क्र 450 / 2023 धारा 419, 420, 465, 467,468 471, 34 ताहि, का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण फर्जी दस्तावेज तैयार व धोखा कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राजपूत को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को न बख्शने एवं शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त के पालन में 26 जुलाई को थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत द्वारा मुखबिर सूचना पर प्रकरण में शामिल 06 आरोपीगणों जितेन्द्र पटैल, दशरथ पटैल, राजेश अठ्या, प्यारेलाल विश्वकर्मा, कल्लन शेख, अशोक जैन को बायपास दमोह से घटना में संलिप्त पाये जाने से गिरफ्तार किया गया व जमीन से संबंधित दस्तावेज, अनुबंधपत्र एवं आधारकार्ड आदि दस्तावेज जप्त किये गये।

गिरफ्तार आरोपी

जितेंद्र पिता दुर्गादास पटेल(46) पलंदी चौराहा,दमोह
दशरथ पिता प्रीतम पटैल (32) निवासी समन्ना, राजेश पिता दुर्गा प्रसाद अठ्या (32) निवासी लिधौरा, प्यारेलाल पिता अर्जुनलाल विश्वकर्मा (34) निवासी ग्राम समन्ना, कल्लन पिता छुट्टन शेख (54) निवासी धरमपुरा नाका दमोह , अशोक जैन पिता गोकलचंद जैन (42) निवासी मोरगंज गल्ला मण्डी दमोह
फरार आरोपी
संतोष अहिरवार, विक्कू ठाकुर

अन्य घटना- पूर्व में राजेश अठ्या, विक्कू ठाकुर व अन्य गिरोह के साथियों द्वारा वरुण सिंघानिया निवासी दमोह को उक्त जमीन दिखाकर 2,00,000/- रुपये ब्याना लिया था एवं उक्त गिरोह ने डॉ पसारी को भी यही जमीन दिखाकर 4,17,000/- रुपये का ब्याना ले चुके हैं ,आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत, प्र. आर. प्र. आर. हेमंत अवस्थी, प्र. आर भानू उपाध्याय, प्र.आर. तुलसीराम, आर. आसिफ, आर. प्रसून आर. बृजेन्द्र,आर. राजकुमार ठाकुर, आर. रामकृष्ण, आर. तुलसी, आर. चालक रविन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811