Let’s travel together.

हाईकोर्ट ने तथ्य छिपाकर प्रस्तुत याचिका जुर्माना लगाकर की निरस्त

88

जबलपुर। हाई कोर्ट ने एक ही बिंदु पर पूर्व के तथ्यों को छिपाकर दोबारा याचिका दायर करने के मामले को गम्भीरता से लिया। मुख्य न्यायाधीश रवि विजय मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने पिछली सुनवाई पर आवेदक से पूछा था कि क्यों न दस लाख जुर्माना लगाकर याचिका निरस्त कर दी जाए। मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए न्यायालय ने दस हजार रुपये जुर्माने के साथ दायर याचिका निरस्त कर दी।

2017 में खदान आवंटन को दी थी चुनौती

खंडवा के अर्जुनदास नेभनानी ने 2017 में खदान आवंटन को चुनौती दी थी। यह खदान आशुतोष बंसल को आवंटित हुई थी। कोर्ट ने उचित फोरम में जाने की सलाह दी थी। अनावेदक बंसल की ओर से न्यायालय को बताया गया कि याचिकाकर्ता ने माइनिंग विभाग के समक्ष अपील पेश की। निरस्त होने के बाद राजस्व विभाग के समक्ष रिवीजन प्रस्तुत की, रिवीजन निरस्त होने के बाद याचिकाकर्ता ने दोबारा उसी मुद्दे पर 2021 में याचिका दायर कर दी। इतना ही नहीं अपील और रिवीजन के संबंध में जो फैसला हुआ उसके संबंध में इस याचिका में उल्लेख भी नहीं किया। उक्त जानकारी पर न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदक के रवैये को आड़े हाथों लेते हुए जुर्माने के साथ याचिका निरस्त कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811