Let’s travel together.

सभी त्यौहार मिल जुलकर शांति पूर्ण तरीके से मनाएं:थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह

0 604

-आगामी त्योहारों को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
आगामी त्योहारों को देखते हुए सलामतपुर के स्थानीय थाना प्रागंण में नगर के सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों के साथ होली, शब-ए-बारात के संबंध में बैठक लेकर उपस्थित लोगों से चर्चा की।

बैठक में थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह सहित सलामतपुर के शेर सिंह राजपूत, गंगाराम चौकसे, श्रवण मालवीय, बब्लू पठान, नीरज जैन बंटी भैया, विजय लोहट, राकेश बिल्लोरे, नीतेश जैन, किशन मीणा, मकसूद मंसूरी, प्रदीप यादव, रितेश अग्रवाल, सचिन साहू, रूपेश यादव, लालजीराम चौकसे सहित अन्य गणमान्य नागरिक, हिन्दू उत्सव समिति, मुस्लिम त्यौहार कमेटी एवं पत्रकार मौजूद थे। नगर में कितनी जगह होलिका दहन होगा, किसी ऐसी जगह तो नहीं होता जहां लोगों को परेशानी होती हो आदि विषयों पर चर्चा की गई। पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए हरे भरे पेड़ नहीं काटने की अपील की। लोगों को बताया कि किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, ऐसे रंगों का उपयोग न करें, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचे। बैठक में बिजली विभाग से भी आने वाले त्योहारों पर बिजली कटौती नहीं करने के लिए कहा गया।नागरिकों से कहा कि मोहल्ले में बच्चों द्वारा होलिका दहन की जाती है। इन पर नजर बनाए रखें। नगर में होलिका दहन एवं शब-ए-बारात एक ही दिन है। इसलिए हम लोगों को मिल जुल कर अपने अपने त्योहार मनाना हैं। इस दिन किसी भी प्रकार के नशे पर रोक लगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक      |     कमलागंज सेवा बस्ती में घर-घर पत्र वितरण कर सुपोषण भारत अभियान का किया जागरण     |     यूएफबीयू के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     पीएम का जुमला और ‘राजनीतिक फूफा बनाम सामाजिक फूफा’ !-अजय बोकिल      |     शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज, 30 से ज्यादा मामले दर्ज     |     रायसेन जिला जेल में गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, जेल से फरारी की साजिश का खुलासा     |     कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811