Let’s travel together.

दिन दहाड़े दो बाइक सबार व्यापारी के पैसों की पेटी उठाकर रफूचक्कर हुए

0 754

रायसेन ।जिले के बेगमगंज कृषि उपज मंडी के सामने फुटकर अनाज खरीदने वाले एक व्यापारी की दुकान से अज्ञात चोर पैसों की पेटी उठाकर रफूचक्कर हो गए व्यापारी दूसरे ग्राहकों से अनाज खरीदने में लगा हुआ था तभी किसी ने उसे बताया कि तुम्हारे पैसों की पेटी गायब हो गई है। तब संबंधित ने थाने में सूचना दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी एकत्रित की इसी बीच एडिशनल एसपी अमृत मीणा भी पहुंचे और घटना की बारीकी से पूछताछ कर मामले में आवश्यक निर्देश थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन को दिए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कृषि उपज मंडी के सामने फुटकर अनाज खरीदी की दुकान खोलें द्वारका प्रसाद गुप्ता दोपहर करीब 1 बजे दुकान पर फुटकर अनाज की खरीदी कर रहे थे। दुकान पर काफी लोग एकत्रित थे इसी बीचमौके का फायदा उठाकर 2 लोग बाइक से आए इनमें से एक हेलमेट पहने हुए था और व्यापारी की पेटी जिसमें करीब 45 हजार रुपए रखे हुए थे उठाकर रफूचक्कर हो गए। जब तक वहां पर खड़े लोग कुछ माजरा समझ पाते तब तक चोर काफी आगे निकल गए थे तब एक ग्राहक ने दुकानदार को बताया तब उसे समझ में आया कि उसकी दुकान से दिनदहाड़े चोर पैसे रखने की पेटी उठाकर भाग गए हैं। काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान में लिया है।

इस संबंध में एडिशनल एसपी अमृत मीणा का कहना है कि अज्ञात चोरों का पता लगाया जा रहा है शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811