Let’s travel together.

भीषण गर्मी में फैलकर टेढ़ी हुई रेल पटरी मालगाड़ी व कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रोका गया

154

इटारसी। जबलपुर-इटारसी अप ट्रैक पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां गुर्रा इटारसी के बीच गर्मी की वजह से पटरियां फैलकर तिरछी हो गईं। पेट्रोलिंग स्टाफ ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल खतरे का बोर्ड लगाकर इस दिशा में आ रही मालगाड़ी को रुकवा दिया। इंजीनियरिंग विभाग पटरियों को ठीक कराने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार सुबह 10.10 मिनट पर भुसावल एनएमजी इटारसी की तरफ आ रही थी, रास्ते में रेल पथ खराब होने के कारण गाड़ी को रोकना पड़ा।

अधिकारियों के अनुसार संभवतः अत्यधिक तापमान के कारण पटरियां फैल गईं हैं, इस वजह से इस रूट का यातायात प्रभावित हुआ है। हादसे के कारण कई ट्रेनों को गुर्रा के पहले खड़ा किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते पटरियों को देख लिया गया, जिससे किसी भी तरह का हादसा होने से टल गया। पीछे आने वाली सभी ट्रेनों को स्टेशनों पर रोका है। जबलपुर मंडल की टीम ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटीहै। कई ट्रेनों को पिपरिया, सोहागपुर एवं अन्य स्टेशनों पर खड़ा किया गया है। हादसे के कारण 2235 भागलपुर एक्सप्रेस को गुर्रा, 01118 स्पेशल ट्रेन को सोनतलाई, 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस को बागरातवा, 12166 रत्नागिरि एक्सप्रेस को बनखेड़ी स्टेशन पर इसके बाद पीछे अन्य ट्रेनों को खड़ा करना पड़ा है। पटरी का क्षतिग्रस्त हिस्सा हटाकर नया पथ जोड़ने के बाद यातायात सामान्य किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811