Let’s travel together.

रेत से भरे डंपर में पीछे से घुसी कार,दो सगे भाइयों की मौत

0 234

सिलवानी  रायसेन।स्टेट हाईवे 44 सिलवानी भोपाल मार्ग पर स्थित जुनियापुल के पास रेत से भरे डंपर के पीछे घुस गई जिसमें कार चालक सहित कार में बैठे दो सगे भाइयों की मौत हो गई घटना दिन मंगलवार देर रात की बताई जा रही है

सिलवानी दिन मंगलवार देर रात हुआ हादसा सबसे दिल दहला देने वाला था जिसमें गौरझामर निवासी दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों भाई अपनी इको वैन से सब्जी लेने भोपाल जा रहे थे। जब वे सिलवानी में सलीम ढाबे के पास पहुँचे, तभी रेत से भरे एक डंपर से उनकी वैन पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृतकों के शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811