Let’s travel together.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा

0 10

सी के पारे रायसेन

जिले में विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मध्यप्रदेश शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में जिला उपार्जन समिति द्वारा जिले में कुल 13 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की जाएगी।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में सहकारी समितियों एवं वेयरहाउसों को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। उदयपुरा, गैरतगंज, बरेली, सिलवानी, सांची, रायसेन सहित अन्य क्षेत्रों के किसानों को उनके निकटतम केंद्रों पर उपज बेचने की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक केंद्र पर उपार्जन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसानों को पंजीयन, तौल, गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान जैसी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहें तथा किसानों को समय पर आवश्यक जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं अपने आवंटित उपार्जन केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें।

प्रशासन का मानना है कि उपार्जन केंद्रों की समय पर स्थापना और सुव्यवस्थित व्यवस्था से जिले के हजारों किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा तथा खरीदी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811