Let’s travel together.

संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन

0 51

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी ने समाचार पत्र सिटी केबल के माध्यम से अनुरोध किया है कि संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के दोनो प्लेटफार्म पर स्थित अस्थाई प्याउ का विगत दिवस समापन्न किया गया है।

जिनमें दोनो प्लेटफार्म पर 30,000 लीटर पानी की खपत हुआ करती थी। यहां से गुजरने वाली प्रत्येक गाडी में बैठे यात्रियों को निःशुल्क पीने का ठंडा जल उपलब्ध कराया जाता था। यात्रियों को ठंडा जल मिलने से यात्री बहुत ही राहत महसूस करते थे एवं जाते-जाते संत नगर के सेवाधारियों को दुआऐं देते हुए जाते थे। सबसे बडा हर्ष का विषय यह है कि संघर्ष समिति के सेवादारियों द्वारा यात्रियों को पीने का पानी उनकी सीट पर उपलब्ध करवाया जाता था। यात्रियों को कोच से उतरने की जरुरत ही नहीं पडती थी। संघर्ष समिति द्वारा जल सेवा का कार्य दो शिफ्टों में चलाया जाता था।

प्रथम शिफ्ट प्रात 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक जिसमे मुख्य रुप से सुरेश भोजवानी एवं उनके सहयोगी शंकर लाल मांझानी, लक्ष्मण आसनानी, नानकराम धर्मादासानी द्वारा अपनी सेवाऐ प्रदान करते थे। द्वितीय शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक जल सेवा कार्य चलाया जाता था। जिसमे संत नगर के प्रमुख समाजसेवी जीतू शिवनानी, कमलेश देवानी, ईश्रवलाल खुशलानी, वी.पी उपाध्याय, कन्हैयालाल पारवानी, दिलीप, खिलू, प्रकाश देवानी, लक्ष्मण लालवानी, प्रेम तेजवानी, मनोहरलाल, नानकराम धर्मादासानी, दिपेश आसूदानी, करण भारानी, प्रभुदास चंदानी, तुषार सेन, गोतम चाँदवानी, दिनेश होतवानी, प्रकाश मोरंदानी, चन्द्र दामानी, एवं परसराम आसनानी द्वारा अपनी सेवाऐ प्रदान की जाती थी। सेवा का उददेश्य परमहंस संत हिरदाराम जी की असीम कृपा एवं प्रेरणा से प्रेरित होकर संघर्ष समिति पिछले 28 वर्षो से जल सेवा का पुनीत कार्य बडे ही सुचारु ढंग से करती आ रही है। समिति का एक मात्र उददेश्य यह है कि संत नगर की स्टेशन से गुजरने वाली यात्रियो को ठंडा जल एवं स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जाए इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाता था। रेल सुविधा संघर्ष समिति उक्त पुनीत कार्य को सुचारु ढंग से चलाने के लिए परम श्रद्धेय सिद्ध भाउ, आदरणीय हीरो भाउ, चंद्रकुमार चांदवानी, सी.पी साधवानी, जीतू शिवनानी, महेश कुमार भोजवानी, गोवर्धनदास, मोतीराम के अलावा माता ईश्वरी देवी संस्था द्वारा 2 पानी के टैंकर प्रतिदिन उपलब्ध करवाए जाने पर परसराम आसनानी एवं रेल सुविधा संघर्ष समिति उनका हार्दिक-हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811