Let’s travel together.

किशोरी को मिलने के बहाने होटल बुलाकर दुष्कर्म किया

95

ग्वालियर। ग्वालियर के महाराज पुरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का की वारदात हुई है। किशोरी को आरोपित ने मिलने के बहाने होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी कुछ दिन तो बदनामी के डर से चुप रही, उसकी मां ने पूछा तब उसने पूरी हकीकत बताई। महाराजपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीडी नगर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की मुलाकात कुछ समय पहले संकेत मेवाती नाम के युवक से हुई थी। संकेत ने 25 मई को उसे महाराजपुरा इलाके में स्थित होटल राधिका पैलेस में मिलने के लिए बुलाया था। जब किशोरी मिलने के लिए यहां पहुंची तो उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी अपने घर लौट आई और किसी को कुछ नहीं बताया। किशोरी अपने घर पर गुमसुम रहने लगी। उसकी मां ने जब उसे चुप देखा तब उससे बात की। किशोरी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद किशोरी को लेकर उसकी मां महाराजपुरा थाने पहुंची जहां पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में एफआइआर दर्ज की है।

मतदाता पहचान पत्र लिंक करें, ताकि न आए परेशानी

विधानसभा चुनाव इस वर्ष होने वाले हैं। इसको लेकर शासन-प्रशासन स्तर से तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को असुविधा न हो इसके लिए सजग प्रकोष्ठ की ओर से केन्द्रीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है। पत्र के माध्यम से आयोग को पिछले चुनाव में आई परेशानियों से अवगत कराते हुए आगामी चुनाव में असुविधा न हो इसके लिए कहा गया है। इसमें मांग की गई कि दस डिजिट का मतदाता पहचान पत्र बनाया गया है, लेकिन कुछ लोगों पर 13 डिजिट वाले पुराने मतदाता पहचान पत्र हैं। इनके पास लिंक नहीं पहुंचता, जिससे उन्हें मतदान स्थल की जानकारी नहीं हो पाती। इसलिए पुराने मतदाताओं के पहचान पत्र को 10 डिजिट वाले पहचान पत्र से लिंक किया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811