Let’s travel together.

शहीद दिवस के उपलक्ष में किया शहीद-ए-आजम को किया स्मरण

0 158

सेवा समिति व स्वामी विवेकानंद अकादमी ने किया माल्यार्पण,

रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन

भारत को आजादी दिलाने में अनगिनत क्रांतिकारियों का नाम याद किया जाता है लेकिन जब भी देशप्रेम की बात की जाती है, उन क्रांतिकारियों में सबसे पहले 23 मार्च 1931 को शहीद हुए भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम सबसे पहले जेहन में आता है।आज का दिन इन तीन क्रांतिकारियों को शहीद दिवस के रूप में समर्पित किया जाता है। उपरोक्त बात सेवा समिति उपाध्यक्ष संजय जैन व दीपक सराठे , राजेश भवरे ने सेवा समिति द्वारा आयोजित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित शहीद दिवस के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। उनकी कुर्बानी को हमेशा याद किया जाएगा। जब-जब देश की रक्षा और संप्रभुता को शिखर पर पहुंचाने वालों की चर्चा होगी, तब-तब ये वीर शहीद हमें याद आएंगे। इतिहास में उनका नाम हमेशा-हमेशा स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा समिति द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की शहादत दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया । समिति के सचिव अमित जैन ने बताया कि इस दौरान समिति द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह जी को स्नान कराने के पश्चात माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर सेवा समिति उपाध्यक्ष अशोक जैन ,स्वामी विवेकानंद अकादमी उपाध्यक्ष आकाष रघुवंशी, घनश्याम गोस्वामी, दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा, सतेन्द्र जैन, कृष्णकुमार नवीक, राहुल रघुवंशी ,अरूण बागद्रे, अंश राय सहित समिति के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |     ‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811