Let’s travel together.

डामर की सड़क हुई खराब तिनके तिनके बिखरी सड़क

0 236

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के तात्या टोपे वार्ड 25 के अंतर्गत आने वाले इटाया में नदी पहुंच मार्ग के लिए डामर की सड़क बनाई गई है। जिसका निर्माण लगभग 2 वर्ष पूर्व किया गया था। पर सड़क ने निर्माण के कुछ दिनों बाद ही दम तोड दिया जबकि जिस सड़क का निर्माण किया गया है। उस सड़क पर किसी भी प्रकार का कोई भारी वाहन भी नही

निकलता इसके बाद भी सड़क जगह जगह में तब्दील हो गई है एक जगह तो बीच सड़क में पुलिया ही धस गई है। वहीं दूसरी ओर आगे कुछ दूरी पर बीच सड़क में ही पेड़ उग आए है इससे आप अंदाजा लगा सकते है की निर्माण की क्या गुणवत्ता रही होगी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सड़क की गुणवत्ता को नजरअंदाज करते हुए निर्माण करा दिया गया वही लाखों रुपए की सड़क तिनके तिनके बिखर गई।

इनका कहना है

मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 इटाया कलां में 2 वर्ष पूर्व में सड़क पर डामरीकरण किया गया था जो वर्तमान में पूरी तरह क्षतिग्रस्त है एवं उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं आपके द्वारा इस विषय को मेरे संज्ञान में लाया गया है नगर पालिका की उपयंत्रीयों द्वारा उसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

सुधीर उपाध्याय मंडीदीप नगर पालिका सीएमओ

नदी तक पहुंचने वाली सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन किया गया है जिससे सड़क जगह जगह तिनके तिनके बिखर गई है निर्माण कार्य की उचित जांच की जानी चाहिए

राजेंद्र नागर भाजपा नेता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811