नई दिल्ली । बीजेपी ने एक एनिमेटेड वीडियो जारी करके पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाई हैं। इस वीडियो में बीजेपी ने कांग्रेस को निशाना भी बनाया है। बीजेपी ने यह वीडियो मुझे चलते जाना है।।। ट्वीट किया है। इस वीडियो के जरिए केंद्र की एनडीए सरकार ने पीएम मोदी की सरकार के पिछले और मौजूदा कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई हैं। यह वीडियो इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बनाया गया है।
वीडियो की शुरुआत में पीएम मोदी सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखते हैं, जिसकी पहली सीढ़ी पर लिखा है 2007 गुजरात सीएम। इन सीढ़ियों को चढ़ने के बाद 2014 के साथ पीएम की कुर्सी रखी दिखाई देती है। वे आगे बढ़ते हैं और बीच में सोनिया गांधी दिखाई देती हैं। वे दूसरी तरफ इशारा करती हैं, जहां यमराज दिखाई देते हैं जिनके भैंसे पर लिखा है – मौत का सौदागर। यमराज हंसते हुए नजर आते हैं और मोदी के आगे बढ़ने के साथ सोनिया घबराई हुई दिखती हैं।
पीएम मोदी मुस्कराते हुए सीढ़ियां चढ़कर आगे निकल जाते हैं। इस बीच एक व्यक्ति सोनिया गांधी के सामने चाय की केतली लाकर हिलाता है, और दोनों (पीएम मोदी का उपहास करते हुए) हंसते हैं। पीएम मोदी और आगे बढ़ते हैं तो ट्रेन की खिड़की में से सोनिया गांधी और उनके साथ वही व्यक्ति चाय की केतली लेकर चाय।।चाय।।। की आवाज लगाता नजर आता है। इसके साथ ही सोनिया गांधी पीएम मोदी को उनका अमेरिका द्वारा रिजेक्टेड वीजा दिखाते हुए दिखती हैं। इनके साथ अमेरिका के पूर्व पीएम बराक ओबामा भी नजर आते हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.