Let’s travel together.

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन 27 सितंबर को

0 123

 

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के मुख्य आतिथ्य में समापन होगा कार्यक्रम का

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में लगातार बढ़ रहे नशे के खिलाफ प्राइवेट स्कूल स्कूल एसोसिएशन ने अपनी ताल ठोक दी है वही 27 सितंबर को एक महा रैली का आयोजन किया जा रहा हैं. जिसमें शिवपुरी शहर के प्राइवेट स्कूल के छात्र छात्राएं शामिल होंगे वही 2 से 3 हज़ार छात्र छात्राएं इस नशामुक्ति रैली का हिस्सा बनेंगे और बड़े स्तर पर यह रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें नशे से मुक्त कैसे रहे इसके लिए जागरूकता दी जाएगी.

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन शिवपुरी के नेतृत्व में दिनांक 27 सितम्बर 2022 को नशा मुक्ति जागरूकता रैली का एक विशाल आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल शिवपुरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया जाएगा. उक्त जानकारी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर द्वारा बताया गया।।

यह रहेगा रैली का मार्ग

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा निकाली जा रही नशा मुक्ति रैली का मार्ग पुरानी बस स्टैंड से शुरू होकर माधव चौक, गांधी चौक, कोर्ट रोड अस्पताल चौराहा, कोतवाली के सामने होते हुए, कस्टम गेट, अनाज मंडी, मानस भवन पर रैली समापन एवं कलेक्टर एसपी का बच्चों से नशा मुक्ति को लेकर सीधा संवाद कार्यक्रम रहेगा जो मानस भवन में किया जाएगा.

शिवपुरी जिले के प्राइवेट स्कूल संचालकों की सहमति एवं प्रशासन के सहयोग से, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है
-अशोक ठाकुर जिलाध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन शिवपुरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811