Let’s travel together.

दिल्ली ::मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने छोड़ा मंत्री पद

0 83

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूर किए इस्तीफे

दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही आप नेता इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं।मनीष सिसोदिया को कुछ दिनों पहले ही CBI ने हिरासत में लिया था जबकि सत्येंद्र जैन कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं. सूत्रों के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं
दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं. दोनों ही मंत्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. मनीष सिसोदिया को कुछ दिनों पहले ही CBI ने हिरासत में लिया था जबकि सत्येंद्र जैन कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

भाजपा की ओर से लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग हो रही थी. इस बीच दिल्ली सरकार में यह बड़ा फेरबदल हुआ है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों बच्चों के माता-पिता दुखी हैं.
जानकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया के विभाग कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को दिए  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका लगा है. अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए सिसोदिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान CJI ने पूछा कि आप इस मामले को लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों चले आए. अपनी रिहाई के लिए आप दिल्ली हाई कोर्ट जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811