Let’s travel together.

कांग्रेस का हाथ जोड़ों अभियान में गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन

0 78

 

– कांग्रेसी बोले महंगाई डायन खात जाए है

– घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में इस समय कांग्रेस द्वारा हाथ जोड़ो अभियान जारी है। इसी दौरान शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर 3 गांधी कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी आदि क्षेत्रों में शुक्रवार को हाथ जोड़ो अभियान चला जिसमें कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की और यहां पर आम लोगों से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर कांगे्रस नेताओं ने इस अभियान के तहत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गैस के दामों पर वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। हाथ में गैस सिलेंंडर लेकर नारेबाजी की। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराया।
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो राष्ट्रीय अभियान के तहत गैस की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में नगर पालिका के उपाध्यक्ष एपीएस चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड क्रमांक 3 में हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता से चर्चा की वार्ड वासियों एवं जनता द्वारा वार्ड में काफी स्नेह अपनापन दिया गया। इस अभियान में कांग्रेस नेता एपीएस चौहान, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल , प्रभारी आलोक शुक्ला , पूर्व नापा अध्यक्ष जगमोहन सेंगर, अंकित प्रताप सिंह , कुंवारी शिवानी राठौर, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह , जिला उपाध्यक्ष बासित अली, रघुराज रावत, वरिष्ठ छात्र नेता एनएसयूआई अमित सिंह, केके खंडेलवाल, पंडित नलिन शर्मा, ललित सेन, सीटू सरैया, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, सूरज अवस्थी, शांतनु कुशवाह, मोहसिन खान ,भूपेंद्र सिकरवार आदि कांगे्रसजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811