मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला शाहपुर के प्राथमिक शिक्षक रफीक खान सोमवार को अपना सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर संकुल परिवार दीवानगंज द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मुड़ियाखेड़ा में सम्मान समारोह एवं विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनशिक्षा केंद्र खोहा की प्रभारी निशिता जैन सहित संकुल परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खान के लंबे शिक्षकीय जीवन, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आशीष डिमरी, अब्दुल नईम, संजय जैन, जनशिक्षक मानसिंह यादव, महबूब खान, आशीष रावत, स्वदेश कुलश्रेष्ठ, मानसिंह मीणा, नजमा सुल्तान, शबाना अंजुम सहित संकुल परिवार के शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन रफीक खान द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।