Let’s travel together.

शिक्षा विभाग के अधिकारी उड़ा रहे वरिष्ठ कार्यालय के आदेश की धज्जियां

0 352

सीएम राइज के शिक्षक बने बीईओ और उड़नदस्ते में भी हैं तैनात

रायसेन। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में शासन के स्पष्ट निर्देश है कि सीएम राइज स्कूल के शिक्षकीय कर्मचारियों को अन्यत्र कही ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासन के नियमों को रद्दी की टोकरी में डालकर चहेते कर्मचारी को बीईओ का प्रभार के साथ नकल रोकने बनाये गये उड़नदस्ता में लगाई गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश गौतम नगर, भोपाल के आदेश क्रमांक सी.एम. राइज/ पीएमयू /2022/ 123 भोपाल दिनांक 11/1/2022 में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को सी.एम. राइज विद्यालयों में स्टाफ एवं विद्यालय को अन्य परीक्षाओं एवं कार्यों से मुक्त रखने हेतु संदर्भित पत्र 1 म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग का पत्र क्र. /928/1383/ 2022 /20-2 भोपाल दिनांक 20.05.2022 एवं पत्र क्र./57/पी.एस./2022/20-2 भोपाल दिनांक 26.05.2022। आयुक्त लोक शिक्षण का पत्र क्र./सी.एम. राइज /2022/665-666 भोपाल दिनांक 02.06.2022 में आदेशित किया गया है कि प्रदेश में सी.एम. राइज विद्यालय उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उच्च स्तरीय विद्यालय की परिकल्पना पर प्रारंभ किए गए है। परंतु सी.एम. राइज विद्यालय के प्राचार्यों के द्वारा अवगत कराया गया है कि अभी भी उनके विद्यालय परिसर तथा स्टाफ को गैर शैक्षणिक कार्यों में निरंतर रूप से लगाया जा रहा है। यह स्थिति खेद जनक है। पूर्व में भी संदर्भित पत्रों के आधार पर इन विद्यालयों को एवं इनके स्टाफ को अन्य कार्यों एवं बाह्य परीक्षाओं से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए थे।


पुनः इस संदर्भ में निर्देशित किया जाता है कि प्रदेश के समस्त सी.एम. राइज विद्यालयों में निम्नानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये 1. समस्त सी.एम. राइज विद्यालयों के भवन एवं परिसर का उपयोग पुस्तक वितरण, स्ट्रॉग रूम एवं मूल्यांकन केन्द्र के रूप में न किया जायें। 2 समस्त सी.एम. राइज विद्यालयों का उपयोग बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्र, डीएलएड, पूरक परीक्षा एवं अन्य बाह्य परीक्षाओं के लिए न किया जाये, क्योंकि आगामी माहो में इन विद्यालयों में निर्माण एवं इन्फास्ट्रक्चर का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 3. सी. एम. राइज विद्यालयों के स्कूल लीडर्स एवं स्टाफ को डीएलएड परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य एवं अन्य कार्यों में संलग्न न किया जाये। 4. सी.एम. राइज विद्यालयों के स्टाफ की डयूटी बीएलओ एवं अन्य कार्यों में न लगाई जाए। अतः प्राथमिकता के आधार पर इसे सुनिश्चित कराए कि सी.एम. राइज विद्यालयों के स्टाफ की ड्यूटी बीएलओ इत्यादि के रूप में न लगे। उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण म.प्र. के हस्ताक्षर से जारी आदेश में दिये गये है।


आयुक्त लोक शिक्षण म.प्र. के आदेश को ठेंगा दिखाते कार्यालय कलेक्टर के आदेश क्रमांक मंडल परीक्षा 2023/1344 दिनांक 27.2.2023 में नरेश रघुवंशी प्रभारी ब्लाक शिक्षा अधिकारी को नकल रोकने एवं परीक्षा के संचालन एवं संपादन के जिले के लिए जिला /विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल में सम्मिलित किया गया। जबकि नरेश रघुवंशी सीएम राइज स्कूल सिलवानी में रसायन शास्त्र के वरिष्ठ अध्यापक के रूप में पदस्थ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811