Let’s travel together.

बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 

0 48

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

भा.स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर आज बैंक की आकर्षक साजसज्जा के साथ कृषि वाणिज्यिक शाखा द्वारा बैंक के वरिष्ठ खातेदारों , नागरिकों एवं बैंक स्टॉफ का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराया गया।

भा.स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक तेजस्वी पटेल के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल से डॉक्टर्स , पैरामेडिकल स्टॉफ के द्वारा 50 खातेदारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें अधिकांश को बुखार , ब्ल्डप्रेशर , शुगर , जोड़ों का दर्द , कोल्स्टाइल बढ़ने जैसी बीमारियों से ग्रस्त पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही चिकित्सा परीक्षण एवं अन्य जांचों के बाद निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक तेजस्वी पटेल ने खातेदारों का स्वागत करने के साथ मार्गदर्शन देते हुए बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के संबंध में बताया ओर बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में सुझाब लिए।

कार्यक्रम में मौजूद खातेदारों द्वारा बैंक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजना की सराहना कर संतुष्टि व्यक्त करते हुए , प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही बैंक को हरसंभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधन द्वारा सभी को चॉकलेट वितरित की गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811