शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
पिछले 3 वर्ष से पदस्थ एसडीएम सौरभ मिश्रा का स्थानांतरण उपायुक्त नगरनिगम जबलपुर के पद पर होने से बेगमगंज एसडीएम का पद रिक्त था।आज नर्मदापुरम से स्थानांतरित होकर आई परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका भलावी को बेगमगंज एसडीएम के पद पदस्थ किया गया है।
सुश्री भलावी ने आज बेगमगंज पहुंचकर अपनी आमद देते हुए कार्यभार ग्रहण कर लिया है।जिनका एसडीएम एवं तहसील कार्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत करते हुए भव्य आगवानी की।