Let’s travel together.

सीसीटीवी की मदद से लोडिंग आटो  वाहन चोर गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

0 111

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सीसीटीवी की मदद से कोतवाली पुलिस ने ऑटो ट्राली वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी गौरव डागा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह टैगोरनगर रायपुर मंे स्वंय के मकान में रहता है। प्रार्थी की टी.वी. फ्रीज इलेक्ट्रानिक सामानो का न्दपअमतेंस ेमतअपबमे के नाम से कोतवाली चैक के पास बुढापारा रायपुर में दुकान है। दुकान के समानो का डिलिवरी हेतु आटो ट्राली वाहन क्र. ब्ळ 04 भ्त् 7467 है, जिसे वाहन चालक सोहेल खान चलाता है। दिनांक 24.02.2023 को रात्री करिबन 11.00 बजे आटो चालक ने आटो ट्राली को दुकान के सामने खड़ी किया था। दिनांक 25.02.2023 के प्रातः करीबन 09.00 बजे चालक सोहेल खान दुकान आकर देखा तो पाया कि आटो ट्राली खड़े किये हुए स्थान पर नहीं थी। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की आटो ट्राली को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 119/2023 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, आटो चालक सहित आस पास के लोगो विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गांधी चैक रायपुर निवासी प्रकाश नाग की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी प्रकाश नाग को गिरफ्तार उसके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की आटो ट्राली बरामद कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- प्रकाश नाम पिता गौरव नाग उम्र 34 साल निवासी डंब चैक स्टोर पारा पुरैना थाना भिलाई 03 दुर्ग हाल पता गांधी मैदान चैड़ी रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811