Let’s travel together.

अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म फेस्टिवल 5 दिसंबर से 11दिसंबर तक होगा आयोजित -फिल्म अभिनेता आयोजक राजा बुंदेला

0 107

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल।खजुराहों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 8वे सीजन का आगाज हो गया है। फिल्म अभिनेता व फेस्टिवल के आयोजक राजा बुंदेला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले फिल्म महोत्सव में, विगत वर्षों की भांति एंटरटेनमेंट जगत से लेकर राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े सुप्रसिद्ध नाम शिरकत करने वाले है। साथ ही इस सीजन में बुंदेली माटी से आने वाले फिल्म मेकर्स के लिए भी नए रास्ते खोले जाने वाले है।
सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा समझाते हुए राजा बुंदेला ने बताया कि, किफ़-8 को सेंट्रल से भी समर्थन प्राप्त है। यह फेस्टिवल केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संरक्षण में खजुराहों का अपना फिल्म महोत्सव, चार विभिन्न सेग्मेंट्स में बांटदिया गया है। इसमें नशा मुक्ति, पानी-जवानी-किसानी, बुंदेली कलाकारों का सम्मान और बुंदेली फिल्म मेकर्स के लिए खुला बाजार, जैसे चार प्रमुख सेग्मेंट्स के जरिए से फेस्टिवल को एक नया रूप दिया जाने वाले है। जिसके अंतर्गत नशा मुक्ति से जुड़ी फिल्मों की प्रदर्शनी, जन जागरूकता कार्यक्रम व नशे के जाल से बाहर आए लोगों के अनुभवों के साथ जल, युवा और किसान वर्ग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां देखने के लिए मिलने वाली है। जिसके सातयः साथ बुंदेलखंड की धरती से जुड़े कलाकारों व सामाजिक सरोकार में अग्रणी रहे शख्सियतों को सम्मानित करने की परंपरा भी जारी रहने वाली है।
बुंदेली कला-संस्कृति और कलाकारों को एक प्रभावशाली मंच देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार बुंदेली व स्थानीय मूवी मेकर्स के लिए भी संभावनाओं की तलाश की जायेगी, ताकि आने वाले वक़्त में बुंदेलखंड की धरती से निकलने वाली कहानियों को वैश्विक मंच व OTT प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचने में सहयोग भी दे रहे है। राजा बुंदेला ने कहा कि ‘NFDC के साथ मिलकर, बुंदेलखंड के जो लोग अपनी मूवीज बनाना चाह रहे हैं, हम उनके लिए एक खुला मार्केट लाना चाहते हैं, एक हाट बाजार इसमें अच्छी मूवीज की प्रदर्शनी हो, और यदि ये मूवी बिक जाएं, और देश विदेश के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी आ जाएं तो ये एक बड़ी उपलब्धि होने वाली है।’
किफ़-8 में आयुष और ऐलोपैथी, दोनों स्टाल मौजूद होने वाले है, आयुष की टीमें इंदौर व भोपाल से आने वाली है। फेस्टिवल में वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख, , डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सोनू सूद, शुभांगी अत्रे कौशकी राठौर, पंकज आडवाणी जैसे मशहूर कलाकार व खेल जगत की हस्तियां भी शिरकत करने वाली है। वहीँ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया को मूवी प्रभारी बना दिया है जो भी फिल्ममेकर अपनी शॉर्ट फ़िल्म इस फेस्टिवल में भेजना चाहते हैं वो 15 नवंबर तक अपनी मूवी की जानकारी सुनील सोन्हिया को प्रेषित कर सकते हैं। चयनित फिल्मों की स्क्रीनिंग फेस्टिवल में की जाने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811