वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल
अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर जिले की इछावर तहसील के ग्राम बालोड़िया में शासकीय कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और कलेक्टर बालागुरु के बीच हुआ खुशनुमा संवाद चर्चा में आ गया है। मंत्री ने कलेक्टर से हंसी-मजाक में कहा— “ना आपकी गारंटी है, ना मेरी… आज आप कलेक्टर हैं, कल नहीं रहेंगे। आज मैं मंत्री हूं, कल नहीं रहूंगा। जब तक पद पर हैं, खुलकर काम कीजिए।”
उनकी इस बात पर पूरा पांडाल ठहाकों से गूंज उठा। मंत्री ने कलेक्टर के स्थानीय भाषा सीखने पर भी चुटकी ली और अधिकारियों को बिना हिचकिचाहट जनहित के काम समय पर पूरे करने की सीख दी।
वायरल वीडियो