Let’s travel together.

हिंदू अगर समर्थ होगा तो निश्चित रूप से भारत देश समर्थ शक्तिशाली बनेगा -रमेश तिवारी

0 121

विहिप की बैठक मैं संगठन को मजबूत बनाने और जिले में चलाए जा रहे विहिप के हितचिंतक सदस्यता अभियान के बारे में हुई चर्चा

शिवलाल यादव रायसेन

अगर वास्तव में हिंदू संगठित होकर समर्थ बनेगा तो निश्चित रूप से भारत देश भी शक्तिशाली और समर्थ वान बनेगा ।इसलिए हिंदू एकता के सूत्र में और अखंडता के साथ मिलजुल कर रहे तो विरोधियों को भी हमेशा भय डर बना रहेगा ।यह बात रविवार को विहिप की मुखर्जी नगर में आयोजित बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री रमेश तिवारी ने कही।इस महत्वपूर्ण बेठक में विहिप के विदिशा विभाग प्रमुख मलखान सिंह, विहिप के जिला मंत्री पण्डित बद्री प्रसाद पाराशर, विभाग सह मंत्री,दौलत राम लौंगवानी,विभाग सह मंत्री देवेंद्र बघेल, संगठन मंत्री रघुवीर सिंह, जिला सेवा प्रमुख रवि प्रजापति, विहिप नेता गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट सहित मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी से जुड़ी बहनें उपस्थित थे।


इस अवसर पर बैठक में विश्व हिंदू परिषद की गतिविधियों संगठन को मजबूत बनाए रखने सहित रायसेन जिले में पिछले 6 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की भी जानकारी ली। साथ ही कहा की हिंदुओं की की भलाई में संगठन हमेशा प्राथमिकता से साथ देता रहा है और आगे भी निरंतर यूं ही मदद करता रहेगा। हिंदुओं को अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
बैठक मे विहिप से जुड़ी दुर्गा वाहिनी की बहने और महिला विंग से उन्होंने अनुरोध किया कि अब डरने की कोई बात नहीं है आप पर कोई भी दिक्कत या विपत्ति आए तो विहिप के नेताओं से संपर्क कर सकती हैं।वह आपकी हर मुसीबत में सहयोग करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व हिंदुओं की एकता और अखंडता को तोड़ना चाह रहे हैं ।लेकिन उनके मंसूबों का विश्व हिंदू परिषद कभी पूरे नहीं होने देगी। इसलिए हिंदुओं से मेरा आव्हान है कि वह एकता के साथ एक दूसरे की सदैव सहयोग करते रहे तो कोई भी ताकत उनको परेशान नहीं कर सकती ।उन्होंने अयोध्या यूपी की राम जन्म भूमि पर भव्य श्री रामलला मंदिर निर्माण 2 जनवरी 2024 तक पूरा होने का दावा किया ।साथ ही रामसेतु को विश्व धरोहर बनाए रखने की बात कही। जम्मू कश्मीर के हिमालय बूढ़े महादेव मानसरोवर , ज्ञानवापी शिव मंदिर विवाद बका निर्णय सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है ।काशी विश्वनाथ के विवादित क्षेत्र और रायसेन किले के शिव मंदिर विदिशा के बीजा मंडल मंदिर सहित अन्य 13 मंदिरों के द्वार जल्दी ही केंद्र की मोदी सरकार खोलने जा रही है यह हितचिंतक अभियान शहर सहित गांव गांव में चलाया जा रहा है।


संगठन के जिला मंत्री बद्री प्रसाद पाराशर, मलखान सिंह ने कहा कि लव जिहाद के मामले रोकने गौ हत्या पर प्रतिबंध की कोशिश हम लगातार करते रहेंगे दलित समाजों में अस्पृश्यता और छुआछूत को मिटाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।जो लोग अपना धर्म बदल कर दूसरी समाजों में चले गए थे। उनको भी विश्व हिंदू परिषद लगातार हिंदू धर्म में वापस लाने की
कोशिशें लगातार कर रही है ।उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिंदू परिषद प्रखंड जिला इकाई रायसेन की कार्यकारिणी में दुर्गा वाहिनी की बहनों और महिला विंग में महिलाओं को शामिल किया गया है ह।उन्होंने यह संकल्प लिया कि हमारा संगठन हिंदुओं को सुरक्षा और सहयोग करने में तत्पर रहेगा।चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811