बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में किसानों की बर्बाद फसलों एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर आज करीब 3 सौ. से ऊपर ट्रैक्टर्स के साथ करीब 10 हजार किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल रैली भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए सागर रोड़ लोहामिल से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां पर एक बड़ी आम सभा आयोजित किए जाने के बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम प्रियंका भलावी को ज्ञापन दिया गया।

जिला अध्यक्ष एवं विधायक देवेन्द्र पटेल ने बताया कि खराब मौसम के कारण खरीफ फसलों में सोयाबीन, मक्का, धान सहित फसलों को हुए भारी नुकसान एवं किसानों की फसलों का बीमा नहीं दिया गया। किसानों की फसलों का मुआवजा एवं गत वर्ष सहित इस वर्ष का भी फसल बीमा दिलाने की मांग एवं अन्य विभिन्न मांगो को लेकर विशाल प्रदर्शन 300 से ऊपर ट्रैक्टर्स रैली ओर करीब 10 हजार से ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान पहुंचे ओर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रभावित गांवों में फसलों का निष्पक्षता से सर्वे कराकर सभी को तत्काल भरपूर मुआवजा देने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का तत्काल लाभ देने , वर्ष 2025 में खरीफ फसल खराब हुई थी जिसका फसल बीमा अभी तक अप्राप्त है उसको भी देने , प्रधानमंत्री फसल बीमा में सेटेलाइट सर्वे बंदकर पूर्व की भांति पारदर्शी सर्वे कराने , आगामी रवि फासलों की बुआई की तैयारी के लिए खाद , बीज एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगो को अन्नदाताओं के हित में तत्काल स्वीकृत कर राहत देने की प्रबल मांग रखी गई है।

आमसभा में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं के संबंध में मांग उठाते हुए क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किसानों एवं बेगमगंज क्षेत्र के विकास में कोई काम नही करने का आरोप लगाते जिला कांग्रेस अध्यक्ष आईटी सेल आशीष यादव , किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा , अभिषेक जैन , राजेश यादव पार्षद , कन्छेदी लाल शर्मा , प्यारे आकाश , जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत सिंह रघुवंशी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , राजा धर्मवीर शाह , राजेंद्र सिंह तोमर , पूर्व विधायक व जिला प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, मप्र किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं विधायक देवेंद्र पटेल इत्यादि ने सम्बोधित करते हुए किसान विरोधी भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय सांसद व कृषिमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर किसानों के हित एवं क्षेत्र के विकास में कोई काम नही करने का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र देने की प्रबल मांग की। वहीं प्राकृतिक आपदा से सोयाबीन एवं मक्का की बर्बाद फसलों का भरपूर मुआवजा दिया जाए , कृषि ऋण एवं बिजली बिल सहित सभी वसूली समाप्त की जाएं। कार्यक्रम का संचालन पवन दुबे एवं आभार प्रदर्शन ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी ने किया।
अंत में सभी किसानों ने विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।