शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
आज सोमवार को दो महत्वपूर्ण त्यौहार हरतालिका तीज पर नदियों के तटों पर अलसुबह से उमड़ी महिलाओ की भीड़, ओर शाम में विराजे विघ्नहर्ता ।हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से एक ही दिन मनाया गया।इस बार सोमवार को एक ही दिन दोनों त्यौहार आने से सोमवार को महिलाओ ने तीज का उपवास रखा एवं अलसुबह से नदियों के घाटों पर पहुंचकर गौरी गणेश रेत से शिवलिंग बनाकर पूजा की।वहीं शाम को चौक चतुर्थी पर चौक – चौराहो एवं घर- घर में भगवान श्रीगणेश की विधि विधान से स्थापना की।
नदियों के तटों पर गौर के बीच शिवलिंग बनाकर की पूजा
हरतालिका तीज के अवसर पर बीना नदी , सेमरी नदी पर सुबह से महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।महिलाएं आज सोमवार को अपने- अपने हाथो में गेंहू के ज्वारे गौर लेकर बीना नदी एवं सेमरी नदी के तट पहुची । जहां पर महिलाओं ने रेत मिटटी से गौर के बीच पार्थिव शिवलिगं की स्थापना कर पूजा -अर्चना क भगवान शिवशंकर की आरती उतारी ओर गौर लेकर अपने -अपने घरो पर पहुची ।जहां पर गौरी- गणेश एवं शिवलिगं की स्थापना कर पुजा अर्चना की।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर रात्रि जागरण कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की । इस दौरान महिलाओं ने समय समय पर गौर एवं शिवलिगं की पुजा एवं आरती की एवं रात्रि में भजन कीर्तन किए।
नगर में सार्वजनिक रूप पुराना बस स्टैंड, एचपी पब्लिक स्कूल , गांधी बाजार शिवालय चौक गणेश मंदिर , गढोईपुर , खिरिया नारायण दास , जेल के पास , सिविल अस्पताल , दशहरा मैदान , हदाईपुर , सहित अन्य स्थलों पर श्रीगणेश जी की स्थापना की गई। वहीं सैकड़ो श्रद्धालुओ द्वारा अपने घरों में भी वैदिक पद्धति से विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीगणेश की स्थापना की गई।