Let’s travel together.

बौद्धिक संपदा अधिकार पर सेमिनार का सफल आयोजन

0 556

बक्सवाहा/छतरपुर से अभिषेक असाटी की रिपोर्ट

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय बकस्वाहा के आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ (IQAC)के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय आनलाइन सेमिनार का आयोजन *बौद्धिक संपदा अधिकार पेटेन्ट्स, ट्रेडमार्क, डिजाइन एवं कापीराइट* विषय पर बुधवार को मुख्य वक्ता के रूप में जितेन्द्र चौरे, सहायक नियंत्रक पेटेन्ट्स एवं डिजाइन ने भारत सरकार द्वारा *राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार* के बारे में चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। विशेष वक्ता के रूप में सुश्री महक बत्रा, परीक्षक पेटेन्ट्स एवं डिजाइन ने बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। सुश्री बत्रा ने इसके अंतर्गत पेटेन्ट्स, डिजाइन, ट्रेडमार्क, कापीराइट एवं ज्योग्राफिकल इन्डिकेटर्स संबंधी नियमों, संकेतों एवं प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही सुश्री महक बत्रा द्वारा इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिये उपलब्ध शासकीय एवं प्रायवेट रोजगार के भी बारे में बताया गया। सुश्री बत्रा ने अपने व्याख्यान के बाद छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी पूछें जिसका जवाब रमन अहिरवार, देवेन्द्र लोधी, साक्षी मिश्रा, अजीम खान, सियाराम अठ्या एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा दिये गये। उक्त सेमिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य शिवम शुक्ला द्वारा किया गया। सेमिनार के संयोजक महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा० नीरज कुमार रहे एवं सह-संयोजक के रूप में डा० मुकेश कुमार पटेल सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष प्राणिशास्त्र विभाग शामिल रहे। डा० प्रदीप कुमार अहिरवाल, कोआर्डिनेटर महाविद्यालयीन आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ; की विशेष उपस्थिति सेमिनार में रही। सेमिनार के आयोजकों में महाविद्यालय के कैलाश कुमार रजक सहायक प्राध्यापक हिन्दी, डा०मनोज कुमार चौरसिया सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र, श्रीमती श्रद्धा राठौर सहायक प्राध्यापक इतिहास, श्री अवधेश प्रताप सिंह सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं साथ ही श्री नृपत सिंह वरिष्ठ लिपिक, श्री फईमउद्दीन कम्प्यूटर आपरेटर, बहादुर सिंह ठाकुर कम्प्यूटर आपरेटर शामिल रहे। इस सेमिनार में महाविद्यालय के बीए एवं बीएससी के ढेर सारे छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811