Let’s travel together.

मूक बधिर लडकी के साथ दुष्कृत्य करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 618

रायसेन। दिनांक 25 दिसम्बर 21 को थाना सतलापुर क्षेत्रान्तर्गत राहुलनगर निवासी पीड़िता की मां ने थाना सतलापुर आकर रिपोर्ट की कि उसकी 19 वर्षीय बालिका जो बोलने में सक्षम नहीं है को पडोस में रहने वाले लडके रवि मांझी ने कमरे में बंद कर छेडछाड की और घटना के बाद कमरे की कुंडी लगाकर बंद कर दिया। महिला की रिपोर्ट पर थाना सतलापुर में अप0क्र0-232/21 धारा 342, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल एवं अति0 पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के निर्देशन में एसडीओपी ओबेदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह के मार्गदर्शन में मूक बधिर लडकी से सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। जिसमें पीडिता द्वारा पडोस में रहने वाले रवि उर्फ रविशंकर मांझी के द्वारा कमरे में ले जाकर गलत काम करना एवं कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर बंद करना बताया। प्रकरण में धारा 376 भादवि का इजाफा किया गया।

पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रियतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी रवि उर्फ रविशंकर मांझी आ0 देवीसिंह नि0 वार्ड नं0-21, राहुल नगर, सतलापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सतलापुर उनि0 विनोद परमार, उनि0 आर0पी0गोहे, उनि0 मुक्ता शर्मा, प्रधान आर0 अजय सिंह, प्र0आर0राजेश धाकड, महिला प्र0आर0 केवल कवडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811