Let’s travel together.

पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण

0 66

फार्मेसी क्षेत्र की पढ़ाई और करियर की संभावनाओं की ली जानकारी, छात्राओं ने किया लैब का भ्रमण

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को सेंट जॉर्ज इंस्टीट्यूट एंड कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने फार्मासिस्ट से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की और फार्मेसी क्षेत्र में पढ़ाई, प्रशिक्षण एवं रोजगार की संभावनाओं को करीब से समझा।

विजिट के दौरान छात्राओं को कॉलेज की प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने फार्मेसी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने कॉलेज स्टाफ से विषय से जुड़े सवाल भी पूछे और फार्मासिस्ट बनने के लिए आवश्यक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा और विभिन्न करियर विकल्पों से परिचित कराना रहा। कॉलेज की प्रिंसिपल राजीव आचार्य सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति में छात्राओं को फार्मेसी क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

यह शैक्षणिक विजिट पीएम श्री विद्यालय की प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसका संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक निधि जैन द्वारा कराया गया। छात्राओं ने कॉलेज भ्रमण को अपने भविष्य के करियर को समझने की दिशा में उपयोगी और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811