–औबेदुल्लागंज में होगा पहला जन संवाद कार्यक्रम
रायसेन।संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समरसता यात्राएं निकाली जा रही हैं। रायसेन जिले में समरसता यात्रा 09 अगस्त को औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के ग्राम बरखेड़ा से प्रवेश करेगी। समरसता यात्रा में विशिष्ट संतगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और यात्रा के सदस्य जनसमुदाय सहित उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में समरसता यात्रा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
समरसता यात्रा के औबेदुल्लागंज विकासखण्ड में प्रवेश उपरांत 09 अगस्त को प्रातः 11 बजे औबेदुल्लागंज स्थित जेबी गार्डन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा मण्डीदीप होते हुए भोपाल जिले में प्रवेश करेगी। समरसता यात्रा 10 अगस्त को भोपाल से शाम 04 बजे खरबई में प्रवेश करेगी। समरसता यात्रा खरबई, नीमखेड़ा, माना, सदालतपुर होते हुए लगभग शाम 07 बजे रायसेन नगर में प्रवेश करेगी तथा यहां रात्रि विश्राम होगा। दिनांक 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे रायसेन में मुखर्जी नगर स्थित शगुन गार्डन में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात समरसता यात्रा लगभग दोपहर 01 बजे नकतरा, दोपहर 01.30 बजे देवनगर, दोपहर 02 बजे गढ़ी, दोपहर 02.20 बजे गैरतगंज, अपरान्ह 03.20 बजे पलोहा होते हुए लगभग शाम 04 बजे बेगमगंज पहुचेगी तथा यहां गंभीरिया रोड स्थित नसिया जी गार्डन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उल्लेखनीय है कि संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समरसता यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं में गाँव-गाँव से मिट्टी और नदियों का जल लेकर यात्राएँ 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी। समरसता यात्रा में विशिष्ट संतगण, जिले के प्रभारी मंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, सभी नगरीय तथा ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधि और यात्रा के सदस्य जनसमुदाय सहित उपस्थित रहेंगे। यात्रा में संत रविदास जी का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियाँ भी उल्लेखित रहेंगी। यात्रा में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए एक मुठ्ठी मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित किया जायेगा।
संत रविदास का दर्शन और समाज सुधार के लिये उनके द्वारा दिये गये संदेशों का समाज पर बहुत प्रभाव पड़ा। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। सागर में बनने वाले संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय में संत रविदास की शिक्षा और संदेशों का प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। संत रविदास मंदिर का आकल्पन आगम शास्त्र के अनुसार किया जा रहा है। इसमें कला संग्रहालय, संत निवास और पुस्तकालय का निर्माण भी किया जायेगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post