– वार्ड 23, 24 और 19 में बनेगी सड़कें
– नगर पालिका क्षेत्र में विकास को गति, तीन वार्डों में सड़क निर्माण कार्य शुरू
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के तहत शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा , नगर पालिका सीएमओ मौजूद रहे । भूमि पूजन के साथ ही इन वार्डों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल तीन वार्डों में सड़क निर्माण किया जाना है। इसमें वार्ड क्रमांक 24 में 14.08 लाख रुपये की लागत से, वार्ड क्रमांक 23 में 18.00 लाख रुपये की लागत से और वार्ड क्रमांक 19 में 12.00 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। तीनों सड़कों पर कुल 44.08 लाख रुपये की राशि व्यय होगी।
स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि नगर के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जर्जर और कच्ची सड़कों को पक्का करने से वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, वार्डवासी और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।