मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को दीवानगंज पुलिस चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने चौकी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
पुलिसकर्मियों ने चौकी परिसर में जगह-जगह पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पुलिस चौकी परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में हरियाली के साथ पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बनेंगे।