मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत गुरुवार व शुक्रवार को सांची जनपद की ग्राम पंचायत सेमरा में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सेमरा सरपंच भानु लोधी , सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्या सहसचिव मनोज लोधी,भवानी जाटवसहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारी भी सम्मिलित हुए। शिविर में उपस्थित सरपंच और अधिकारियों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान तथा शिविर आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि शासन द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले में योजनाओं के लाभ से शेष रहे हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से गॉव में ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां शिविर में कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लेते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है। जो भी ग्रामीण पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए हैं, वह यहां आवेदन दें सकते है। जिससे कि उन्हें भी योजनाओं का लाभ मिले। ग्रामीणों ने 401 आवेदन शिविर में दिए। जिनमें से 210 का निराकरण कर दिया गया है। जबकि 191 लंबित है। शिविर में आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, खसरा–खतौनी की नकल सहित अन्य योजनाओं के हित लाभ वितरित किए गए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।